फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाल्टी ने अप्पर हड़ेटा को 4 विकेट से हराकर जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। नवयुवक मंडल अपर हड़ेटा के सौजन्य से ग्रीन वैली स्टेडियम चलैड़ा में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। फाइनल मैच नाल्टी एवं अपर हडे़टा के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में नाल्टी ने अपर हड़ेटा को 4 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की। सारू को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता टीम को पंद्रह हजार और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हड़ेटा के इस मैदान में हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस समय युवाओं के सामने कई चुनौतियां हैं और सभी समस्याओं का हल भी युवा हैं। इस सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को क्रिकेट किट भी प्रदान की। इस अवसर पर विजय पाल सोहारू, हंस राज शर्मा, अवतार सिंह, धर्मपाल डोगरा, रमेश चंद, राजकुमार शर्मा, विशाल लखनपाल, पिंकू, डा. शिव कुमार, शुभम सहित युवक मंडल के सदस्य राम शर्मा, अंकुर, अजय, सौरव, प्रिंस, सन्नी, आशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें