फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी बाजार की दशा नहीं सुधरी तो प्रदर्शन करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। व्यापार मंडल बिझड़ी के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए शीघ्र ही धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सोमवार दोपहर को व्यापार मंडल व अन्य दुकानदार एक जगह इकट्ठे हुए तथा बाजार की सड़क व नालियों की दुर्दशा को लेकर चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से एकमत होकर सभी ने निर्णय लिया कि अगर शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग बाजार की दशा सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं करता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल प्रधान रणजीत बब्बी ने कहा कि बिझड़ी बाजार की समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इस तरफ उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया है। यहां बाजार के बीचो बीच सड़क पर गंदा पानी कई कई दिनों तक जमा रहता है। बिझड़ी बाजार में पेवर टाइलें लगाने का कार्य विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते कई महीनों से लटका पड़ा है। व्यापार मंडल सदस्य ओंकार शर्मा, संजीव शर्मा, अनूप, दर्शन गुप्ता, विपन शर्मा, रोहित, रजनीश ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे। इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़सर प्रमोद कश्यप का कहना है कि गंदे पानी की समस्या लोगों द्वारा खुद पैदा की गई है। जहां तक पेवर टाइलों का सवाल है, अन्य जगह काम चला हुआ है। जैसे ही वहां काम खत्म होता है उसके बाद बिझड़ी बाजार में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें