फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में जिला के 3000 परिवारों को मिलेंगे गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत दूसरे चरण में जिला के तीन हजार परिवारों को गैस कनेक्शन मिलेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने दूसरे चरण के तहत गैस कनेक्शन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 153 परिवारों को गैस कनेक्शन दे दिए गए हैं। वहीं पहले चरण में विभाग ने जिला के 2490 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए हैं। विभाग ने पंचायतों से गैस रहित परिवारों की सूचियां मंगवाई थीं। जिनके आधार पर जिला में 9815 परिवार बिना गैस के निकले हैं। ऐसे परिवारों को विभाग विभिन्न चरणों में गैस कनेक्शन वितरित करेगा।
विज्ञापन

इसी कड़ी के दूसरे चरण में विभाग ने 3000 परिवारों को गैस कनेक्शन बांटने का निर्णय लिया है। विभाग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इन परिवारों को गैस कनेक्शन आवंटित करेगा। यह कनेक्शन 31 जनवरी तक लोगों को उपलब्ध करवाने होंगे। इसके लिए संबंधित गैस एजेंसियां भी लोगों का डाटा वेबसाइट पर डाल रही हैं। डीएफएससी शिवराम राही का कहना है कि दूसरे चरण में 3000 परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 जनवरी तक इन सभी परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें