फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम रतन धन पायो...पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भोरंज कीर्ती चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. शादी लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक पवन कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में साक्षी, अंशिता, आस्था, संजना वर्मा और पलक ने प्रेम रतन धन पायो और पंजाबी गिद्दा मैं बारी मैं बारी... पर सबको थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इसी तरह आशीष खां, निखिल, रोहित, वरुण, विशाल, पंकज, मनीष ने नशे पर नाटक प्रस्तुत कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा संजना वर्मा, आस्था, अंशिता, पलक, साक्षी, शिवानी, वंशिका, पूजा, नेहा शर्मा, ईकरा, मानसी, दिव्य दत्याल, पूजा, इशिता, आंचल, सुमन कुमारी, मानसी, नंदिता कौंडल, अक्षत, रफीक मुहम्मद, गौरव सिंह को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुरस्कृत किया गया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला से तमन्ना शर्मा, तनवी ठाकुर, नव्या दत्याल, रितिका शर्मा, पूजा, महक, संजना, गुलशन कुमार, मानसी, दिव्य और अन्य को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में सातवीं की प्रिया और आठवीं के आशीष खां को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें