फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने 2015 में ही वायदा किया पूरा : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत बजरोल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सुजानपुर के चौगान में पूर्व सैनिकों के साथ किया वायदा प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में ही पूरा कर दिया है। जब वह पहली बार सांसद बने थे तब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पूर्व सैनिकों का वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा संसद में उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में सुजानपुर आए थे तो ऐतिहासिक चौगान में उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनने पर वह वन रैंक वन पेंशन को लागू करेंगे। उन्होंने 2015 में अपना वायदा पूरा किया। लाखों सैनिकों को अरबों रुपयों का लाभ प्रधानमंत्री मोदी ने पहुुंचाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत बजरोल में ग्रामीणों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले ऊहल से जंदडू सड़क बना कर दी। सुजानपुर से संधोल तक नौ पुल बना कर इस क्षेत्र को सड़क सुविधा दी है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। 80 या 90 फीसदी नहीं बल्कि सौ फीसदी कमल बमसन में खिलना चाहिए। प्रदेश के चारों सांसद भाजपा के जीतेंगे। इस मौके पर दर्जन भर लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। इनमें राजकुमार, करतार चंद, प्रीतम चंद, हिमाल चंद, मुनेश कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, कश्मीर सिंह और त्रिलोक चंद शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, कर्नल चेत राम चौहान, वीरेंद्र ठाकुर, सुखदेव ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें