फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीनता और भ्रामक ब्यानबाजी नहीं होगी सहन : सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के प्रभारी सुमन भारती शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस और अग्रणी संगठनों के साथ बैठक की। प्रभारी ने सुजानपुर में कांग्रेस को और मजबूत करने तथा आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को यहां से बढ़त दिलाने के उद्देश्य से रणनीति तैयार की। सुमन भारती शर्मा ने संगठन के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को एकजुट होकर भाजपा का सामना करने और भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय देश में सांप्रदायिक सौहार्द और सहिष्णुता का माहौल रहा है। आर्थिक, सैन्य क्षेत्र में कांग्रेस के समय भारत ने आशातीत सफलताएं हासिल की थीं। लेकिन, आज कश्मीर के हालात बद से बदतर हो गए हैं तथा देश में नक्सलवाद चरम सीमा पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

आज प्रदेश में हर सप्ताह किसी सैनिक के वीरगति को प्राप्त होने के समाचार मिल रहे हैं। यह केंद्र सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। इन्हीं नाकामियों और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सुजानपुर में कांग्रेस एक रणनीति के तहत हर गांव में पहुंचेगी। सुमन ने कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों से आपस में सामंजस्य बैठाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की बयानबाजी पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर राजेंद्र वर्मा, महासचिव जिला कांग्रेस तिलक राज, पूर्व सैनिक निगम के चमेल सिंह, महिला सेल की सुदर्शना ठाकुर, सेवादल के राजेश्वर कटोच, कामगार के विनय शर्मा, जिला अनुसूचित जाति के अध्यक्ष जगदीश कौशिक, अन्य पिछड़ा वर्ग से संदीप कुमार, अनुसूचित जाति ब्लॉक के कर्मदास, आईटी सेल के अमृत लाल आजाद, कैप्टन एमआर गुलेरिया, दीप गुप्ता, विजय कुमार, टीहरा पंचायत के प्रधान रमेश चंद तथा लीगल सेल के एडवोकेट सुरेश राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें