फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी के सात पदों के लिए साक्षात्कार 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के कार्यालय में शारीरिक अध्यापकों के सात पदों (बैचवाइज) के लिए 15 नवंबर को सुबह दस बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए रोजगार कार्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है और वह पदों के लिए पात्रता रखता है तो वह निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकता है। सात पदों में सामान्य वर्ग के पांच, ओबीसी (आईआरडीपी) का एक और एसटी का एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं, बारहवीं के प्रमाण पत्र, संबंधित डिप्लोमा, जाति और कैटागिरी प्रमाण पत्र, रोजगार रजिस्ट्रेशन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, बोनाफाइड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होगा बाद में उसकी इन पदों के लिए उम्मीदवारी मान्य नहीं होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर देशराज भड़वाल का कहना है कि 15 नवंबर को सुबह दस बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि कॉल लेटर जारी किए गए हैं, अगर किसी को कॉल लेटर नहीं मिलता है और वह पदों के लिए पात्रता रखता है तो साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें