हमीरपुर। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी कक्षाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं एक्टीविटी करवाई गई। अध्यापक सोनिका और सुलेखा ने प्री नर्सरी एवं एलकेजी कक्षा की बैलून एक्टीविटी करवाई। वहीं, अध्यापक किरण एवं मीना ने यूकेजी कक्षा की स्पेल बी प्रतियोगिता करवाई। जिसमें नक्श और रिषिका ने प्रथम स्थान, तनिश, मानवी, प्रिया, सुशांत ने द्वितीय और समायरा, आर्यन, शौर्य और आरवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं तक दीपावली ग्रीटिंग बनवाए गए।
कक्षा छठी से नवमी के छात्रों ने दीपावली के पोस्टर बनाए और दीये सजाए। कक्षा दसवीं के छात्रों ने प्रदर्शनी लगाई। जिसमें उन्होंने अपने हाथों से दीये सजाए। मोमबत्ती, मटके, पूजा की थाली और वॉल हैंगिंग सहित अन्य सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। जमा एक और दो की रंगोली प्रतियोगिता विभिन्न सदनों के बीच हुई। छात्रों ने रंगोली के लिए चावल, बुरादा, फूल, दाल, गुलाल आदि का प्रयोग कर सुंदर रंगोली बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में उदयगिरी सदन प्रथम, नीलगिरी द्वितीय, अरावली और शिवालिक तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में सीमा, राकेश, अजय, राजीव और अर्चना सिंह रहे। निदेशक अजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।