फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिला को मिलेगा टाटा मेमोरियल अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर को स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला शिक्षा, बाल स्वास्थ्य, पोषाहार के क्षेत्र में देश भर में बेहतर मानकों के लिए टाटा मेमोरियल अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसमें दो लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार 12 अक्तूबर को दिल्ली में इंडिया हेबिटेट सेंटर के सभागार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस बाबत हमीरपुर जिला प्रशासन को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला का चयन इस पुरस्कार के लिए पंद्रह मानकों में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण किया गया है। इसमें मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, स्वच्छता, महिला शिक्षा, एनीमिया, बाल स्वास्थ्य और पोषाहार के मानक शामिल किए गए थे। इन मानकों में हमीरपुर जिला देशभर में बेहतर आंका गया है। उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने हमीरपुर जिला को पुरस्कार के लिए चयनित करने की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें