फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में कोटशेरा ने जोगिंद्रनगर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य डा. एचएस जंवाल ने प्रदेशभर के महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों और उनके अध्यापकों का स्वागत किया। इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न महाविद्यालयों की 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्र नगर और कोटशेरा के बीच हुआ। जिसमें कोटशेरा कॉलेज विजय रहा। वहीं दूसरे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय नादौन ने सोलन को, तीसरे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने अर्की और पहले दिन के अंतिम मुकाबले में हमीरपुर ने दौलतपुर चौक को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शारीरिक शिक्षक डा. पवन वर्मा ने कहा कि पहले दिन चार मुकाबले हुए हैं। हमीरपुर कॉलेज की तरफ से प्रतियोगिता का सफल बनाने की पूर्ण तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें