फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा माफिया पर शिकंजा कसे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसएफआई हमीरपुर इकाई ने सोमवार को डिग्री कॉलेज गेट पर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई सदस्यों ने प्रदेश सरकार और नशा माफिया के खिलाफ नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि हमीरपुर के गरने द गलू में रविवार शाम को मिली युवती की लाश के मामले में भी पुलिस गहनता से जांच करें। अगर यह हत्या पाई जाती है तो दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के नूरपुर की रहने वाली एक युवती की लाश नाले में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। युवती हमीरपुर के एक निजी संस्थान में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। युवती तीन दिन से लापता थी किसी ने उसकी जानकारी हासिल करने की कोशिश नहीं की। इकाई सचिव रजत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार न मिलने क कारण वह नशे की ओर जा रहे हैं।
इसके बाद कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से नशा माफिया पर शिकंजा कसने की मांग उठाई है। इस मौके पर इकाई सदस्यों में सौरव, साहिल, तरुण, अरुण, संतोष कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें