जाहू(हमीरपुर)। प्रारंभिक जिला क्रीड़ा संघ ने भोरंज ब्लॉक की लड़कों की खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में करवाने का निर्णय लिया है। वहीं लड़कियों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में होगी। प्रारंभिक शिक्षा क्रीड़ा संघ की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देशराज भरवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।
बैठक में स्कूल प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, शारीरिक शिक्षक, टीजीटी और क्रीड़ा संघ के पदाधिकाररी उपस्थित रहे। इस मौके पर देशराज ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सभी ब्लॉक और जिला स्तरीय खेलों का सफल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक बच्चों को ले जाने और लाने के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। बैठक जिला क्रीड़ा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मनोह स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक सोनी, विनोद डोगरा, सुनील कुमार शामा, सुरेश ठाकुर, राकेश शर्मा, बलवंत सिंह, रमेश चंद आदि उपस्थित रहे।