फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर पुरुष वर्ग में कर्नाटका ने तेलंगाना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर पुरुष वर्ग में कर्नाटका ने तेलंगाना को हराया
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। कॅरिअर प्वाइंट विवि भोरंज में पांचवीं राष्ट्रीय टारगेट बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें 18 राज्यों के चार सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर पुरुष वर्ग के मुकाबलों में कर्नाटका ने तेलंगाना, दिल्ली ने तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ ने पुड्डुचेरी और उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को हराया।
विज्ञापन

जूनियर पुरुष वर्ग में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र, कर्नाटका ने दिल्ली एनसीआर और पुड्डुचेरी ने राजस्थान को हराया। इसके अतिरिक्त सीनियर महिला वर्ग में दिल्ली ने तेलंगाना और हिमाचल ने आंध्र प्रदेश को मात दी। जूनियर महिला वर्ग में हिमाचल ने छत्तीसगढ़ और पांडेचरी ने तेलंगाना को हराया। इस खेल प्रतियोगिता के संस्थापक सोनू शर्मा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश टारगेट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा, महासचिव रमेश राणा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें