फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में आज शुरू होगी अपना अस्पताल मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार को भोरंज विस क्षेत्र के अंतर्गत अवाहदेवी से ‘अपना अस्पताल’ मुहिम के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इस मोबाइल वैन में एक एमबीबीएस और एक बीएएमएस डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन और ड्राइवर समेत पांच लोग होंगे। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट में न सिर्फ विभिन्न रोगों की जांच होगी बल्कि मौके पर ही उनका इलाज भी होगा।
विज्ञापन

अनुराग के इस चलते फिरते अस्पताल में 40 से भी ज्यादा बीमारियों की जांच और इलाज की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध होगी। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट से न सिर्फ कई रोगों की जांच होगी बल्कि जांच के बाद रोगी को उसके विशेषज्ञ डॉक्टर से कनेक्ट भी करवाया जाएगा। अनुराग के इस अस्पताल’ मुहिम की सबसे खास बात ये होगी कि इसमें रोगी अस्पताल नहीं जाएगा। बल्कि अस्पताल खुद चलकर रोगी के पास आएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा लोगों के द्वार पर मौजूद होगी। जिससे उनके अस्पताल और जांच सेंटर तक पहुंचने वाले खर्चे की बचत होगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए अनुराग की ये एक अच्छी पहल है। इस चलते फिरते अस्पताल का सबसे ज्यादा फायदा दिहाड़ी मजदूरों, दलितों, बुजुर्गों, महिलाओं और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को मिलेगा, जिन्हें घर से दूर अस्पताल तक पहुंचने के चक्कर में दिहाड़ी गंवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें