फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से आईपीएच मंत्रालय को मिली 3330 करोड़ की सौगात : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार को महज सवा महीना ही हुआ है। केंद्र सरकार से आईपीएच मंत्रालय को 3300 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। महेंद्र सिंह अवाहदेवी के एक निजी स्कूल के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे। 3300 करोड़ की सौगात देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र से बागवानी विभाग के लिए 1134 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र और सरकार प्रदेश बागवानों को सहूलियत देने के लिए अग्रसर है। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि हिमाचल के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई कमी नहीं होगी। इस मौके पर बाजार सुधार सभा के प्रधान विनोद ठाकुर, यश पठानिया, राज कुमार, जगदीश चंद, सुनील कुमार, पुनीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें