फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हमीरपुर दौरा 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 10 फरवरी को प्रस्तावित नादौन दौरे को लेकर जिला प्रशासन समेत विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे नादौन अमतर पहुंचेंगे। उसके पश्चात मानपुल में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। उसके पश्चात 2 करोड़ 45 लाख रुपये से निर्मित होने वाली कोहला-मझियार-पखरोल उठाऊ सिंचाई योजना के तीसरे चरण का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इसके बाद पिछले पांच वर्षों से उद्घाटन के लिए तरस रहे कांगू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कांगू में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह क्षेत्र समीरपुर में लोक निर्माण विभाग के भवन का लोकार्पण के बाद रानीताल-शिमला नेशनल हाईवे पर नए पुल की नींव रखेंगे। इसके बाद हमीरपुर के गांधी चौक में जनसभा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित हो सकता है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उधर, उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई पत्राचार नहीं हुआ है। ऐसी सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री 10 फरवरी को हमीरपुर आ सकते हैं। सभी विभागों को अपने अपने प्रोजेक्ट को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें