फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव 27 फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर टीहरा का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव 27 फरवरी से 2 मार्च तक चौगान में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हमीर भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रंगों के उत्सव होली महोत्सव को एक नए अंदाज में मनाया जाएगा ताकि लोगों को मेले के दौरान हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों तथा उनका भरपूर मनोरंजन भी हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों के मनोरंजन के लिए दिन तथा रात्रि की सांस्कृतिक संध्याओं को और अधिक आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। इसके अतिरिक्त खेल प्रेमियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल स्पर्धाओं तथा विशाल दंगल का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने होली महोत्सव के बेहतरीन ढंग से आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली मेले के दौरान हर प्रकार की व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न विभागों की समितियों तथा उप समितियां गठित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों तथा गैर सरकारी संस्थाओं की विकासात्मक तथा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। मेले के दौरान जिला के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि लोग स्थानीय तौर पर तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जमकर खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें