फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में बनेगा भव्य ईको पार्क : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को नए बस स्टैंड के मास्टर प्लान की रिपोर्ट बनाने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर के हीरानगर पार्क को भी जिला का मॉडल पार्क बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे तथा इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के हीरानगर में भव्य ईको पार्क तैयार किया जाएगा। सभी विकास कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर किसी भी तरह की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उपायुक्त राकेश प्रजापति, डीएफओ प्रीति भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें