फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग की रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की आज होने वाली मतगणना की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के शिमला तथा दिल्ली मुख्य कार्यालयों से मतगणना प्रक्रिया पर पूरी नजर रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा 18 दिसंबर को आठ बजे मतगणना आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। इस दौरान प्रत्याशी तथा उनके एजेंट भी मोबाइल फोन मतगणना केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकते हैं। मोबाइल फोन जमा करने के लिए प्रवेश द्वार पर ही एक कमरा भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने कहा कि गांधी चौक से लेकर सब्जी बाजार तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मतगणना केंद्र से सौ मीटर दूरी तक किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि मतगणना केंद्र के साथ ही मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिसमें समय समय पर मीडिया कर्मियों को मतगणना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें