फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में फैला करंट, बंदर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा कस्बा में मकान में फैला करंट
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बचे परिवार सदस्य, ग्रिल में करंट लगने से बंदर की मौत
सर्विस वायर के क्षतिग्रस्त होने के कारण पेश आई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
धनेटा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के धनेटा कस्बा में मंगलवार सुबह एक मकान में अचानक बिजली का करंट आ गया। करंट से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रामकृष्ण निवासी धनेटा के रिहायशी मकान में सुबह करीब छह बजे करंट आया। रामकृष्ण ने बताया के जब उसकी बेटी खिड़की पर लटकाए छाते को उतारने लगी तो उसे करंट लगा। इसके बाद छत व सीढ़ियों पर करंट आ गया। इस दौरान सीढ़ियों की रेलिंग पर चढ़ा एक बंदर करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामकृष्ण का कहना है कि इस बारे में बिजली बोर्ड को अवगत करवाया गया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि घर के लिए डाली गई सर्विस वायर खस्ताहाल है। तार को कई टुकड़ों में जोड़ा गया है। जिसकी जगह से मकान में करंट फैला। बोर्ड से कई बार वायर को बदलने की मांग की गई, लेकिन नई तार बोर्ड के पास न होने का हवाला देकर कर्मचारी अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। वहीं बिजली उपमंडल धनेटा के एसडीओ सुरेश ढटवालिया का का कहना है कि कर्मचारी को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें