फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की जगह माता की मिली मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत बिझड़ी में एक व्यक्ति को ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी करना महंगा पड़ गया। बिझड़ी के रहने वाले अजय राणा ने बताया कि 14 नवंबर को मोबाइल नंबर 9811430108 से उसे फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि हम स्मार्ट ग्लैक्सी कंपनी से बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आप सैमसंग ग्लैक्सी जे 7 प्राइम मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो आप डाक के माध्यम से मात्र सिर्फ 3500 रुपये में अपने घर के पते पर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैश का भुगतान होने पर आपको घर पर मोबाइल मिल जाएगा। 23 नवंबर, वीरवार को घर पर डाकिया आया और पार्सल में डिब्बा दिया। उपभोक्ता ने जैसे ही पार्सल खोला तो उसके होश फाख्ता हो गए। पार्सल में मोबाइल की जगह माता की मूर्ति निकली। इस संबंध में बिझड़ी डाकघर कर्मचारी ने कहा कि आपको पैसों का भुगतान करना ही होगा। लेकिन उपभोक्ता का कहना है कि जब मुझे डिब्बे से मोबाइल मिला ही नहीं तो में भुगतान क्यों करूं? जब उपभोक्ता ने दोबारा उस फोन नंबर पर फोन करने की कोशिश की तो फोन नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें