नादौन(हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में वीरवार को पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता परशीरा की देखरेख में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधियों में पुस्तक समीक्षा, पुस्तक पाठ, पुस्तक खोल, पुस्तक मार्क, पुस्तक आवरण, कहानी प्रतियोगिता, नाटक प्रस्तुतीकरण आदि विभिन्न गतिविधियों में स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। पुस्तक समीक्षा में नवमीं कक्षा की दीपांक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुस्तकालय के महत्व एवं उपयोगिता पर आधारित एकांकी में अशोक सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुस्तक पाठ में कनिष्ठ वर्ग से कक्षा दूसरी की छात्रा सृष्टि व चौथी कक्षा की कीर्ति ने पहला स्थान प्राप्त किया। कहानी वाचन में बैदेही, सृष्टि, कृतिका व प्रथम कक्षा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुस्तक मार्क में कनिष्ठ वर्ग से पूनम और उदयवंश तथा वरिष्ठ वर्ग में अनुष्का शर्मा और दीप ज्योति कौंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुस्तक आवरण प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग की पूनम शर्मा व आकृति कौंडल और वरिष्ठ वर्ग से वंशिका व अमीषा डोगरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुस्तक खोज प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग की तनवी कक्षा सातवीं व आयुषी डोगरा नवमीं की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल के पुस्तकालय अध्यक्ष अनूप सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप मेहता, भारत भूषण, जितेंद्र कौशल, जसदीप, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अनीता राणा व प्रियंका आदि उपस्थित रहे।