फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता की मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद लगाए सीसीटीवी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हमीरपुर। अहिंसा के पुजारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से दो मर्तबा छेड़छाड़ के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। बुधवार को प्रशासन ने गांधी चौक हमीरपुर पर तीन सीसीटीवी कैमरे और परिधि गृह संपर्क मार्ग डांग क्वाली पर एक सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में मासिक क्राइम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी रेणू शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर रीता शर्मा, हमीरपुर पुलिस थाना के प्रभारी राजीव कुमार समेत जिला के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में लंबित मामलों की शीघ्र तफ्तीश पूरी करने और न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों व चौकियों की समीक्षा करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि जिला में चोरी व अन्य मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही संबंधित थाना क्षेत्रों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश भी दिए। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि मासिक क्राइम बैठक में जिला के सभी पुलिस थानों व चौकियों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई है।

गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों तक नहीं पहुंची पुलिस
विधानसभा चुनावों की रात गांधी चौक हमीरपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों तक जिला पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है। 9 नवंबर की रात को शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता की ऐनक और लाठी तोड़ दी थी। गांधी के पैरों में बेड़ियां डाली थी और मुंह को काली रंग की जैकेट से ढक दिया था। साथ ही स्मारक की दीवारों पर लगे फोटो को भी तोड़ मरोड़ बाहर फेंक दिया था। शहर में लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले 9 अगस्त 2000 की रात को भी गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। लेकिन अभी तक दोनों मामलों में पुलिस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें