फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठार में मनाया कौशल विकास मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। स्वास्थ्य शिक्षा पर्यावरण एवं महिला विकास समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित स्व कौशल केंद्र कुठार में कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ रेंज अधिकारी नादौन संदीप सेठी ने किया। संदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पूरे भारत में ऐसे स्किल सेंटर चलाए जा रहे हैं, जिनमें युवाओं को अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका पूरा खर्चा केंद्र सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा छात्रों को मुफ्त वर्दी के साथ-साथ आने और जाने का किराया भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेठी ने संस्था के कार्य की प्रंशसा की और संस्थान के संचालक शशि शर्मा को भी प्रोत्साहित किया। कौशल मेले के दौरान छात्रों ने विभिन्न कोर्सों में अपना पंजीकरण करवाया। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत भरमोटी निशु जाट, प्रधान ग्राम पंचायत जलरी वीना देवी, प्रधान ग्राम पंचायत कोहला बालक राम और राम कृष्ण देव सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें