हमीरपुर। राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा है कि प्रदेश में भारी मतदान इस बात का सूचक है कि जनता ने वीरभद्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों और 5 सालों के दौरान प्रदेश में अथाह विकास पर विश्वास की मुहर लगाई है। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पिछले साढ़े 3 सालों के दौरान लिए जनविरोधी निर्णयों तथा जनता से की गई वादाखिलाफी के खिलाफ अपना फतवा दिया है।
राणा ने कहा विधानसभा चुनावों के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेतृत्व को हिमाचल में हार का एहसास हो गया था और अब गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी की हालत पतली देखकर केंद्र सरकार को जीएसटी की दरों में मामूली बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा है।