नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में ए एंड ए की टीम ने जमकर अभ्यास किया। टीम 12 नवंबर से शुरू होने वाले अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच के लिए तैयारी में जुटी रही। टीम के कोच तथा फिजियो-ट्रेनरों ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि 12 नवंबर से शुरू हो रहे इस मैच के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ए एंड ए टीम का नेतृत्व स्वयं बीसीसीआई की देखरेख में किया जाता है। नादौन पहुंची ए एंड ए एसोसिएट्स एंड एफलीएटर टीम में पांच राज्यों सिक्कम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और बिहार के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में यह टीम पहली बार खेलने आई है।