फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल की पंचायत की बस्ती सड़क से महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अवाहदेवी(हमीरपुर)।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गृह पंचायत समीरपुर के खनसन गांव की हरिजन बस्ती बल्ह में आज तक सड़क नहीं पहुंच सकी है। इस बस्ती के लिए समीरपुर आईटीआई से दो किलोमीटर का पैदल रास्ता है। उसी रास्ते से ग्रामीण घरों तक पैदल जाते हैं।

जिन ग्रामीणों के पास वाहन हैं, वह बस्ती से दो किलोमीटर पीछे ही इन्हें खड़ा कर देते हैं। कोई भी वाहन लोगों के घर तक नहीं पहुंच पाता। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस्ती में यदि कोई बीमार पड़ जाए तो लोग मरीजों को कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचाते हैं। गांव के बुजुर्गों को भी गांव से बाहर जाने या आने में परेशानी होती है। दो किलोमीटर का पैदल सफर तय करके ग्रामीण सड़क तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सड़क सुविधा की मांग कई बार नेताओं से की। लेकिन किसी भी दल ने समस्या का समाधान नहीं किया है। बल्ह बस्ती के निवासी राजा राम, राजू राम, कांता देवी, शशि, पूर्ण चंद, सपना कुमारी, कमला देवी, गरीब दास, प्यार चंद, कमलेश कुमार का कहना है कि उनके घर तक सरकारी भूमि है। भूमि होने के बावजूद प्रदेश की सरकारों ने बस्ती के लिए सड़क का निर्माण नहीं करवाया है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने भावी सरकार से सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, ग्राम पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर का कहना है कि बस्ती के लिए पक्का रास्ता बनाया गया है। जमीन की निशानदेही करवाई जाएगी, अगर सरकारी भूमि निकलती तो सड़क निर्माण के लिए प्रपोजल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें