फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन दान में दी, बस अड्डा नहीं बना पाई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

भोटा(हमीरपुर)। उपतहसील भोटा में भूमि उपलब्ध होने के 35 वर्ष बाद भी बस अड्डा का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी स्वर्गीय भागीरथ ने दो जुलाई 1982 को कस्बा में बस अड्डा के निर्माण के लिए सात कनाल भूमि दान दी थी। इस जमीन की बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जाती है। बावजूद इसके कस्बा में बस अड्डा नहीं बन पाया है। 35 वर्षों में प्रदेश में कई बार कांग्रेस और भाजपा की सरकारें आई हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने बस अड्डा के निर्माण की जहमत नहीं उठाई है। जिस कारण स्थानीय लोगों में प्रदेश सरकरों के प्रति रोष है। कस्बा के व्यापारी वर्ग में चंद्रशेखर, अनिल कानूनगो, गिरधारी लाल, चमन लाल, पवन कुमार, विनय कुमार आदि का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की सरकारों ने भोटा कस्बा की अनदेखी की है। भूमि होने के बावजूद भी सरकारें बस अड्डा के निर्माण में नाकाम रही हैं।
वहीं भूमि दानकर्ता परिवार के सदस्यों में चमन लाल, नमन कुमार, अग्नि कुमार, रिंपू, देशराज, कश्मीरी देवी और मानदेई का कहना है कि 35 वर्ष बाद भी बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है। परिवार सदस्यों का कहना है कि अगर सरकार को उक्त जमीन पर बस अड्डा नहीं बनाना है तो उनकी जमीन को वापस किया जाए। उन्होंने बस अड्डे का कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। मौजूदा बस अड्डा सिर्फ दो कनाल भूमि में ही स्थित है। जिस कारण बसों की ज्यादा तादात होने पर कस्बा में जाम आदि की समस्या पैदा हो जाती है। उक्त बस अड्डे पर एचआरटीसी ने आठ खोखे बना दिए हैं और टैक्सी स्टैंड से 15 लाख रुपये की आय होती है। लेकिन निगम लोगों को बस अड्डा की सहूलियत देने में नाकाम रहा है। लोगों ने निगम प्रबंधन से कस्बा में बस अड्डा के निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विधायक-
इस संदर्भ मेें विस क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का कहना है कि भोटा में बस अड्डे के निर्माण के लिए टेंडर हो गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पूर्व विधायक
विस क्षेत्र बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का कहना है कि भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले भोटा में बस अड्डे का निर्माण करवाया जाएगा ताकि लोगों का सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें