कांगू/धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला कांगू में स्वीप कार्यक्रम के तहत वीरवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों एवं अध्यापकों ने लोगों को वोट के महत्व के बारे में नारों के माध्यम से जागरूक किया। लोगों को नौ नवंबर को होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य अजीत धीमान ने बच्चों से भी आह्वान किया कि वे अपने आस पड़ोस के सभी मतदाताओं को मतदान में शत-प्रतिशत सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जोगिंद्र बन्याल, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिप्पर में भी स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य देश राज ने बच्चों व लोगों को मतदान के महत्व के बारे में भी बताया।