फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नाले में फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 08 May 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत 19 वर्षीय युवक की नाले में फिसलकर मौत हो गई। युवक की पहचान लवकेश कुमार (19) पुत्र वीर सिंह निवासी कसीरी महादेव के रूप में हुई है। लवकेश डंगार से शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था। युवक मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद घर से लापता हो गया था। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ देर शाम तक युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं लग पाया। परिजनों ने देर रात सुजानपुर थाना में युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। सुबह नौ बजे के करीब युवक का शव परिजनों को घर से एक किलोमीटर दूर बल्ह जंगल के नाले में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सुजानपुर थाना में लापता युवक का शव नाले में मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें