फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी.... पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अकादमी ऑफ प्रोफेशनल स्किल हमीरपुर के वार्षिक फैशन शो में बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके साथ विभिन्न मॉडल्स भी उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत संस्थान प्रबंधन ने द्वीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने विभिन्न आकर्षक परिधान प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने प्रदेश के बारह जिलों की जीवन शैली, वेशभूषा और पारंपरिक परिधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें किन्नौर का ढाठू-पट्टू, किन्नौर की शॉल, थिपु और पुलाज, सिरमौर का अनारकली सूट, लाहौल स्पीति की लाहौली पोशाक और टोपी, चंबा का लुआंचड़ी व डोरा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर की घाघरी के साथ अलग-अलग स्टाइल की कुर्ती, ऊना का सूट परांदा, शिमला का रेशटा और सोलन का सूट-ढाठू और कमरी के साथ चांदी के गहने पहनकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षुओं ने समूह नृत्य, हिमाचली नाटी, पंजाबी नृत्य आदि प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह में बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी ने मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी.., फकीरा.. आदि गाने प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें