हमीरपुर। पुलिस चौकी धनेेटा के तहत पड़ते कश्मीर गांव की एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गलोड़ अस्पताल ले आए। जहां से उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कश्मीर निवासी सीमा देवी (25) पत्नी जयराम ने शनिवार दोपहर को गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। गलोड़ अस्पताल से रेफर होने के बाद महिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन है। पुलिस चौकी धनेटा के प्रभारी शीश पाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।