फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरोह में छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहेदवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ते संगरोह गांव निवासी एक वृद्ध महिला की छत से गिरकर मौत हो गई है। परिजन महिला को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर आए लेकिन, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को संगरोह गांव निवासी सत्या देवी (75) पत्नी संसार चंद दोपहर का खाना खाने के बाद दोमंजिला घर की छत पर गई। इस दौरान महिला अचानक छत से आंगन में गिर गई। इससे महिला को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। परिजन गंभीर अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बेटे हैं। वहीं महिला के पति घर पर ही रहते हैं। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें