हमीरपुर। जिला हमीरपुर का भरमोटी राशन डिपो 100 फीसदी डिजिटल हो गया है। भरमोटी राशन डिपो बायोमीट्रिक मशीन से राशन देने वाला डिपो बना है। क्षेत्र के 257 राशनकार्ड धारक अब अंगूठा लगा कर राशन ले रहे हैं। जिला के अन्य डिपो में भी राशनकार्ड धारकों को बायोमीट्रिक मशीन से राशन देने की प्रक्रिया जा रही है। हमीरपुर जिला में 294 राशन डिपो हैं। वहीं कुल 1.35 लाख राशन कार्ड धारक हैं।
क्षेत्र के राशनकार्ड धारकों को राशन के लिए अब परेशानियों का सामना नहीं करेगा। अंगूठा लगाकर राशनकार्ड धारक राशन ले सकेंगे। बता दें कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह कदम उठाया है। इससे जहां राशन की हो रही धांधली पर अंकुश लगेगा। इस संबंध में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हमीरपुर नियंत्रक शिवराम राही ने कहा कि भरमोटी राशन डिपो के सभी राशनकार्ड धारक अब बायोमीट्रिक मशीन से राशन ले सकेेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य राशन डिपों में भी यह प्रक्रिया जारी है। जल्द ही अन्य राशन डिपो भी 100 फीसदी डिजिटल हो जाएंगे।