फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आवाज पंचायत प्रतिनिधि सभा में गरजे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के तहत गांधी चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस की जन आवाज पंचायत प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। सभा में जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य, ब्लॉक पदाधिकारियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने मिलकर शक्ति प्रदर्शन किया। सभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला और उनकी कमियों को गिनाया। सभा में उपस्थित लोगों से आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सहयोग देने का आह्वान किया गया। सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल नाकामियों से भरा रहा है। सरकार एक साल में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को मजबूत नहीं कर पाई है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए हॉस्टल की व्यवस्था तक प्रदेश सरकार नहीं कर पाई। क्राइम का ग्राफ भी लगातार बढ़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार कुछ नहीं कर सकी। सुनील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हाईकमान ने उन्हें टिकट के काबिल समझा तो जीत सुनिश्चित की जाएगी। सभा के दौरान तीनों कांग्रेस विधायक उपस्थित नहीं रहे। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप पठानिया, कांग्रेस नेता रामचंद्र पठानिया सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें