फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में अब घर से कूड़ा उठवाने के देने होंगे 50 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। कस्बे में रहने वाले लोगों को शहर में सफाई करने वाले कर्मचारियों को अपने घर से कूड़ा उठाने के बदले 50 रुपये प्रति माह देने होंगे। नप के सभी पार्षदों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से लागू कर दिया है। शनिवार से इस शुल्क को लागू कर दिया गया है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर, अध्यक्ष अशोक मेहरा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी सहित वार्ड पार्षदों ने कहा कि सुजानपुर शहर में रहने वाले लोगों को 50 रुपये प्रतिमाह सफाई कर्मचारियों को देने होंगे।
विज्ञापन

इसके बदले में यह सफाई कर्मचारी लोगों के घर पर आकर कूड़ा ले जाएंगे। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जो शुल्क सफाई के लिए तय किया गया है, उसे देना अनिवार्य है। किसी भी तरह की आनाकानी को लेकर म्यूनिसिपल एक्ट के तहत जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि शहर में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट के लिए भी यह शुल्क अलग अलग दरों पर निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है ताकि, सुजानपुर कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें