फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के सींग से उठा कर पटका एचआरटीसी का चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे बाजार में लवारिस सांड़ ने सींग से एचआरटीसी के चालक को उठाकर जमीन पर पटक दिया। घायल बस चालक को स्थानीय लोगों ने सांड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार देर शाम को एचआरटीसी का चालक हजारा सिंह पुत्र अमर सिंह गांव दमाणी जिला हमीरपुर ड्यूटी से अपने घर पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

मैहरे बाजार में मौजूद लावारिस सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमले के समय वहां आस-पास अन्य लोग मौजूद थे और उसे सांड़ के चंगुल से छुड़ाया, नहीं तो जान का नुकसान भी हो सकता था। आसपास के लोगों ने सांड़ को वहां से खदेड़ा और घायल को बड़सर अस्पताल ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के बाजू में फ्रेक्चर और पेट में चोट लगी है। एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा का कहना है कि कि लावारिस जानवरों से लोगों को राहत दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें