फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वासित तिब्बत सरकार के सांसदों ने पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। निर्वासित तिब्बत सरकार के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके निवास पर भेंट की। जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में दावा तसेरिंग, जामपाल तेंजिन, तशी डोंधुप और सामटेन चियोन सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम को सौंपे मांगपत्र में कहा कि जब भी भारत और चीन के बीच कोई बैठक हो तो चर्चा में तिब्बत का मसला भी जरूर शामिल किया जाए। मध्य मार्ग को अपना कर तिब्बत के गंभीर हालातों का समाधान निकलवाने के लिए तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा और चीन सरकार के दूतों के मध्य बातचीत फिर से शुरू करने का रास्ता निकालना चाहिए। तिब्बत का पर्यावरण भारत सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के लोगों के जीवन से सीधा जुड़ा हुआ है। तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चीन की सरकार के साथ इस मसले को ध्यान में रखकर चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय संसद, राज्य की विधानसभाओं और राजनीतिक दलों की बैठकों में तिब्बत मसले पर प्रस्ताव पारित कर तिब्बत से जुड़े अभियान में शामिल हों। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर को स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि इस मामले में हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें