फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
निजी बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थी धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले के बंद हो चुके एक निजी बहु तकनीकी महाविद्यालय के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधक के रिश्तेदारों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत छात्रों ने पुलिस थाना हमीरपुर में कर दी है। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर संबंधित रिश्तेदारों को थाने में तलब किया है। छात्रों ने बुधवार को कॉलेज के नए भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से उनकी फीस वापस करने और उनकी परीक्षा करवाने की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रबंधक के रिश्तेदारों ने छात्रों के साथ बदसलूकी की। रिश्तेदारों ने कॉलेज के छात्रों को धमकाया और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर छात्रों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की। मंगलवार को भी कॉलेज छात्रों ने इस मामले में उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर उन्हें न्याय दिलवाने की मांग की है।
तीन माह से पढ़ाई चौपट
महाविद्यालय प्रबंधन और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक और प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के बीच चल रहे विवाद के कारण इस कॉलेज को 9 फरवरी 2018 को बंद किया जा चुका है। इसके चलते बीते तीन महीने से इन प्रशिक्षु छात्रों की कॉलेज में पढ़ाई ठप पड़ी हुई है। कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को किसी दूसरे कॉलेज में भी शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का भविष्य दांव पर
विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज में ताला लगाते समय प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड और बैंक प्रबंधन ने इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले प्रशिक्षुओं के भविष्य पर जरा भी ध्यान नहीं दिया। महाविद्यालय की प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं कविता शर्मा, सुषमा, ज्योति, प्रीति, पूजा, कविता, नेहा राणा, प्रिया, मुस्कान राणा, विकास, मोकहत राणा और अश्वनी कुमार ने कहा कि कॉलेज में उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल आदि विभागों में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से करीब डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने दाखिल लिया हुआ है। उनका भविष्य दांव पर लगा हुआ है। उधर, एसएचओ सदर थाना डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि छात्र दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दुर्व्यवहार करने वालों को थाने में तलब किया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें