फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते दो उपभोक्ताओं से वसूले 59 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। बिजली उपमंडल लंबलू के अंतर्गत बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली चोरी करते दो उपभोक्ताओं को पकड़ा है। बोर्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने मौके पर दोनों उपभोक्ताओं को 59 हजार 305 रुपये जुर्माना ठोका है। वीरवार को सहायक अभियंता सुरेश कुमार कपूर ने कर्मचारियों के साथ चमनेड़ और लंबलू गांव में उपभोक्ताओं के घरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान चमनेड़ गांव में निरीक्षण के दौरान बोर्ड की टीम ने पाया कि उपभोक्ता ने बिजली की सीधी तार से एक बल्ब का कनेक्शन ले रखा था। जिसे बोर्ड के अधिकारियों ने 4,852 रुपये जुर्माना डाला है। उक्त उपभोक्ता ने जुर्माना राशि का भुगतान मौके पर ही कर दिया है। वहीं बोर्ड की टीम ने जब लंबलू गांव के घरों का निरीक्षण किया तो पाया कि गांव के एक उपभोक्ता ने मीटर से तारें हटा दी थी और डायरेक्ट तारों से कनेक्शन लेकर बिजली उपकरणों का प्रयोग कर रहा था। इसके लिए बोर्ड ने उसे 54,453 रुपये जुर्माना डाला। उक्त उपभोक्ता ने भी जुर्माना राशि का भुगतान मौके पर ही कर दिया है।
बिजली बोर्ड के एसडीओ एसके कपूर का कहना है कि दोनों उपभोक्ताओं से मौके पर ही जुर्माना राशि वसूल कर ली गई है। उपभोक्ताओं को भविष्य मे ऐसी गलती न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें