फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड : सात हजार सर्विस वोटरों के बैलेट पेपर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉर्ड : सात हजार सर्विस वोटरों के बैलेट पेपर पहुंचे
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में सर्विस वोटर करेंगे प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला
सेना के मतों से भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में इस बार सर्वाधिक सात हजार सर्विस वोटरों के बेलेट पेपर हमीरपुर पहुंचे हैं। यह आंकड़ा केवल रविवार देर शाम का है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना से पहले पहुंचने वाले बैलेट पेपरों को भी गिनती में शामिल किया जाएगा। जिससे यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। बता दें कि हमीरपुर में प्रदेश के सबसे अधिक सैनिक हैं।
वहीं भाजपा का मानना है कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से भारतीय सेना का मान और सम्मान बढ़ा है। मोदी लहर का देश की राजनीति में असर दिखने लगा है। जिसके चलते सेना के बैलेट पेपरों को भाजपा अपने लिए फायदेमंद मान रही है। इससे पूर्व के चुनावों में सर्विस वोटरों का यह आंकड़ा तीन से चार हजार के बीच रहता था। इस बार सर्विस वोटरों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने कहा कि रविवार को शाम तक उनके पास 6998 बैलेट के जरिए मत पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे मतगणना से पहले पहुंचने वाले बैलेट पेपरों को गिनती में शामिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़सर में सर्वाधिक 1483 बैलेट पेपर पहुंचे
हमीरपुर जिला में सर्वाधिक बैलेट पेपर बड़सर विधानसभा क्षेत्र को मिले हैं। विस क्षेत्र भोरंज से 1364, सुजानपुर 1483, हमीरपुर 1144, बड़सर 1542, जबकि नादौन में 1465 बैलेट पेपर पहुंच चुके हैं। जिला में कुल बैलेट पेपर 6998 रविवार शाम तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें