फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणुकलां स्थित सिद्ध चानों मंदिर में धाज्जा की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अणुुकलां स्थित सिद्ध चानो मंदिर में वीरवार रात्रि लोकनृत्य ‘धाज्जा’ का आयोजन किया गया। जिसमें मस्त राम राणा, प्रीतम चंद, जौंकी राम, जोगिंद्र चंद, प्रीतम चंद, विधि चंद, कृष्ण चंद, ईश्वर दास, राज कुमार, सुरेंद्र चंद, सुरेश कुमार, सोनू, रमेश चंद कलाकारों ने चंद्रौली, डाऊ चेला, पहाड़िया, बौरा आदि के स्वांग प्रस्तुत किए। जिला भाषा अधिकारी सुनील ठाकुर ने बताया कि विभाग साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना में धाज्जा काफी प्रचलित है तथा यह रात्रि में होने वाला अनुष्ठान है जो सिद्ध चानो को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त धाज्जा एक अनुष्ठानिक प्रक्रिया है। जो परिवार में किसी तरह का शारीरिक कष्ट-क्लेश या अन्य तरह की आपदा आने पर की जाने वाली झाड़-फूंक है। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान और ग्राम के लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें