फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसो रे मेघा... पर झूमे छात्र

विज्ञापन
उपायुक्त ने नवाजे हिम अकादमी स्कूल के मेधावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में बैंड-1 का वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय अकादमिक प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा ने स्वागत भाषण पढ़ा।

मुख्यातिथि, विद्यालय चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन सीपी लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्राचार्य विनीता गुप्ता, टीआर शर्मा और मुनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बैंड के छात्रों ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। लक्की डिप-1 के विजेता ऐनी मैरी लिंटो को मुख्यातिथि ने ईनाम देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि, विद्यालय चेयरमैन, वाइस चेयरमैन ने बैंड-1 के 150 मेधावी छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन


लक्की डिप-2 के विजेता रीता देवी को सुमन कदम ने ईनाम देकर सम्मानित किया। लक्की डिप-3 के विजेता शीतल को स्नेहिल कदम ने ईनाम देकर सम्मानित किया। लक्की डिप-4 के विजेता पुष्पेंद्र कुमार को विद्यालय चेयरमैन ने ईनाम देकर सम्मानित किया। छात्रों ने जूबी-डूबी..., गलती से मिस्टेक..., अभी तो पार्टी..., बरसो रे मेघा...आदि पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा छात्रों ने विभिन्न नाटक प्रस्तुत किए। मंच संचालन छात्रों के साथ अध्यापक मधु बाला और अंजलि ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रेखा ठाकुर, शिप्रा वालिया, मीनू सहगल, ईशा कपिल, प्रियंका वंटा, प्रेमलता, शालिनी, मीना, चंद्र किरण, नीता सिंह, रोहित अग्निहोत्री, दीपक सोनी, विनोद शर्मा, योगेश्वरी, आरती, शैली, विक्रांत, राजेश, दीपा, अभिनाष, पुष्पा ठाकुर, डॉ. विशाल, दीपशिखा, माया शर्मा, दीपा, शिवानी, रीटा परमार, मीनाक्षी व अल्का सहगल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें