फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा पहुंचे 180 किसान, उन्नत तकनीकों की ली जानकारी

Sun, 23 Aug 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। आत्मा परियोजना के सौजन्य से नादौन, बिझड़ी और भोरंज विकास खंडों के 180 किसानों ने 21 और 22 अगस्त को कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। किसानों ने कृषि की उन्नत तकनीकों और विभिन्न इकाइयों की जानकारी ली।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी डॉ. विशाल डोगरा ने किसानों को केंद्र की गतिविधियों और किसान हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. नवनीत जरियाल ने गाजर घास जागरूकता सप्ताह के तहत इस खरपतवार से फसलों और मानव स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान तथा इसके नियंत्रण के उपाय बताए।
कीट वैज्ञानिक डॉ. छवि ने फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन संबंधी किसानों के सवालों का समाधान किया। किसानों ने केंद्र के प्रक्षेत्र में केंचुआ पालन, केंचुआ खाद, अजोला उत्पादन, पॉलीहाउस, सब्जी पौधशाला और न्यूट्री गार्डन का अवलोकन किया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने बताया कि अगेती फूलगोभी की पौध बिक्री के लिए उपलब्ध है। सितंबर के दूसरे पखवाड़े से फूलगोभी, बंदगोभी, ब्रोकली, गांठ गोभी और अन्य गोभी वर्गीय फसलों की पौध भी उपलब्ध करवाई जाएगी। व्यावसायिक किसानों के लिए मांग के अनुसार पौध तैयार करने के अग्रिम ऑर्डर भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें