दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मास मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शनिवार को बाबा के मंदिर में 18 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
मंदिर में शनिवार को 12,43,616 रुपये चढ़ावे के रूप में जबकि दान के रूप में 5,05,500 रुपये कुल 17,49,116 रुपये प्राप्त हुए। बहुमूल्य धातुओं सोना चार ग्राम 370 मिलीग्राम और चांदी 20 ग्राम 440 मिलीग्राम चढ़ाई गई है। इसी दिन मंदिर में 57 बकरों की नीलामी भी की गई। जिससे 1,59,900 रुपये प्राप्त हुए। वहीं विदेशी मुद्रा में इंग्लैंड के 30 पाउंड, यूएसए के 253 डॉलर, 90 यूरो, कनाडा के 180 डॉलर प्राप्त हुए।
मंदिर ट्रस्ट को चढ़ावे के रूप में करोड़ों रुपये हर साल प्राप्त होते हैं। जो मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों और श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के उद्देश्य से खर्च किए जाते हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-राजेंद्र गौतम, एसडीएम/ न्यास अध्यक्ष दियोटसिद्ध।