फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर 18 चालान, 22 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय शुरू होने के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्ती

आगामी दिनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर राज्य प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांच माह पूर्व यह कार्यालय जिले में संचालित हुआ है। इस समय के अंतराल में क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 155 व्यावसायिक इकाइयों का निरीक्षण कर 22 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले 5 माह में 155 इकाइयों का निरीक्षण किया और 22000 रुपये के चालान भी किए। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक कम मात्रा में इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी देकर भी छोड़ा जा रहा है। आने वाले दिन में चेतावनी के बजाय सीधे चालान करने का कड़ा रुख बोर्ड ने अख्तियार कर लिया है। जिले में बोर्ड का कोई कार्यालय नहीं था। ऐसे में धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा था लेकिन अब बोर्ड कार्यालय यहां पर खुलने से निरीक्षण की संख्या बाजार में बढ़ गई है। राज्य प्रदूषण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर के अधिकारी प्रदीप मोदगिल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जिले में 18 चालान किए गए हैं। 22 हजार जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






व्हीकल मॉनिटरिंग कैंप में जागरूक किए वाहन चालक

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर ने पुलिस और सिविल सप्लाई निगम के साथ मिलकर एक व्हीकल मॉनिटरिंग कैंप जिला मुख्यालय में लगाया। इस दौरान तेल में मिलावट, प्रेशर हॉर्न्स, प्रदूषण की जांच की गई। कैंप के दौरान गाड़ी चालकों को सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूक कराया गया। हेड कांस्टेबल राजेश, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राहुल शर्मा, सिविल सप्लाई से निरीक्षक रंजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें