फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा मैदान में 17 को पहुंचे कार्यकर्ता व लोग : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस के नवनियुक्त पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोशी का जश्न 17 जनवरी को प्रदेश की राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में मनाया जाएगा। जिला सहित सुजानपुर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश भर के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता इस समारोह में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह होंगे और विशेष अतिथि के रूप में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित रहेंगे। चौड़ा मैदान में होने वाली इस चुनावी जनसभा में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में लोकसभा चुनावों का शंखनाद किया जाएगा। इससे पहले यहां पहुंचने वाले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पूरे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के साथ विधायक संगठन कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे। विधायक ने लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि 17 जनवरी को शिमला में होने वाले इस कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें