1600 मीटर दौड़ में साहिल ने प्रथम
स्पैरो यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिता
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने किया विजेताओं को पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। स्पैरो यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब और द ट्रैवलर ट्रेल के सहयोग से फिट यूथ हिट यूथ अभियान के तहत 1600 मीटर दौड़ का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को मंच प्रदान करना एवं युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ललित शर्मा, चितरंजन राणा ने बतौर मुख्यातिथि और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नरेंद्र अत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ललित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में करीब 200 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आयोजन समिति के संयोजक नरेश सिंह राणा ने कहा कि 1600 मीटर दौड़ में नरेली के साहिल शर्मा ने 4.36 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं अणु के विजय कुमार ने 4.37 मिनट का समय लेकर दूसरा एवं दिनेश ने 4.45 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तरुण कुमार, सुनील कुमार, अमन देव, अक्षय कुमार, विशाल ठाकुर, अभिषेक, पंकज कुमार, नीरज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विवेक शर्मा, नीलम गर्ग, तरुण शर्मा को भी इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच प्रवीण पठानिया, एथलेटिक्स कोच अनूप राणा, कुशल शर्मा, विवेक कुमार, अभय पठानिया, मोहित कौशल, सुरजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, रजनीश शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील चौहान, राकेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।