फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर कालेज में विद्यार्थी परिषद ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बड़सर ने वीरवार को कालेज परिसर में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में दो विद्यार्थियों की निर्मम हत्या कर दी गई। विद्यार्थियों ने सिर्फ कालेज में अध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए मांग रखी थी और वह भी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन, उन पर पुलिस द्वारा गोलियां चलाई गई। जिसमें 20 विद्यार्थी घायल हो गए और दो विद्यार्थियों की हत्या हो गई।
विज्ञापन

वहीं तहसील संयोजक अभिषेक ने कहा कि कैसे पिछले कई सालों से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करती आ रही है। लेकिन, अब ममता सरकार विद्यार्थियों पर गोलियां चलवा रही है। विद्यार्थी परिषद बड़सर इकाई इसका विरोध करती है। अगर उक्त दोनों विद्यार्थियों को जल्द से जल्द न्याय न मिला तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर छात्रा प्रमुख अंकिता शर्मा, इकाई सचिव कपिल देव, प्रतिक्षा, कंचन, पल्लवी, प्रिया, शिवानी, रेशमा, अंजना, निशा, प्रतिभा, तनिका, साक्षी, तनू, विशाल, अंकित, सन्नी, विरेंद्र, रफी, सिंटू सहित अन्य परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें