फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जलापूर्ति ठप, सड़कें धंसी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मूसलाधार बारिश का कहर चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। जिला मुख्यालय में स्थित हमीरपुर न्यायालय के सीजेएम आवास पर मंगलवार सुबह एक सफेदे का पेड़ गिर गया। इससे आवास की छत क्षतिग्रस्त हुई है। पेड़ का छोटा सा हिस्सा ही आवास के साथ टकराने से बड़ा हादसा टल गया। इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश के कारण बड़सर उपमंडल की जमली पंचायत के लफराण गांव में एक स्लेटपोश मकान गिर गया। हालांकि, मकान गिरने के समय परिवार के सदस्य बाहर थे।
विज्ञापन

इस मकान के गिरने से मालिक जसवंत सिंह को लाखों का नुकसान हुआ है। हलका पटवारी पवन कुमार का कहना है कि मकान गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेकर उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं, उपमंडल सुजानपुर में चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक गोशाला भी जमींदोज हो गई है। इसके अलावा बेला पंचायत के गांव बेला में एक पशुशाला गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है।
इसके अलावा हमीरपुर-पक्काभरो रोड पर ट्रक यूनियन के पास भूस्खलन से चट्टान रूपी पत्थरों के टुकड़े सड़क के बीचों बीच गिर गए हैं। पहाड़ी से और पत्थरों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। यहीं पर लोक निर्माण विभाग की ओर से डंगे के निर्माण के लिए सड़क किनारे भूमि खोदी गई है। बारिश के कारण इस डंगे का निर्माण कार्य थम गया है। बारिश से सड़क धंस रही है। हालांकि इसके लिए विभाग ने सड़क किनारे चेतावनी के रूप में रस्सियां लगा दी हैं। यदि बारिश का कहर ऐसा ही रहा तो पूरी सड़क धंस सकती है और कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है। भारी बारिश के कारण जिले की कई सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। खड्डों में गाद आने से आईपीएच विभाग की कई स्कीमें पानी को लिफ्ट नहीं कर पा रही हैं। इससे कई जगह मटमैला तो कई जगह बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता देवराज भाटिया का कहना है कि ट्रक यूनियन के पास 15 लाख रुपये से डंगे का निर्माण किया जा रहा है। तीन दिन से भारी बारिश होने के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। सड़क पर चेतावनी साइन लगा दिए गए हैं। मौसम ठीक होते ही डंगे का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें